अल्मोड़ा-आज आहूत एक प्रैसवार्ता में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट ने कहा कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में हुए धाधली को लेकर एन०एस०यू०आई० विरोध प्रदर्शन करेगी।उन्होंने कहा कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा लंबे समय के इंतजार के बाद कोर्ट के आदेश पर 2019 में करवाई गई थी लेकिन परीक्षा के समय ही ओएमआरसीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी जिसके बाद जांच में कई लोगो की गिरफ्तारी हुई थी पर अभी तक परीक्षा को लेकर सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जिसके खिलाफ एनएसयूआई सचिवालय कूच कर रही हैं।उन्होंने कहा कि इस घोटाले के तार सरकार से जुड़े लोगों तक पहुंचे थे तथा जांच रिपोर्ट भी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट ने कहा कि गैरसैंंण विधानसभा सत्र के दौरान भी एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रमुखता से बात उठाई थी और विधानसभा कूच किया था लेकिन राज्य की तानाशाह सरकार ने अभी तक कोई फैसला नही लिया।प्रदेश महासचिव ने कहा कि पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन व उत्तराखंड प्रभारी सतवीर चौधरी के नेतृत्व में एनएसयूआई सचिवालय कूच करेगी जिसमे एनएसयूआई के सभी पदाधिकारी,छात्र नेता,आम छात्र एवम् युवा बेरोजगार भाग लेगें।श्री भट्ट ने कहा कि आज किसान आत्महत्या कर रहा है,सड़कों में उतर कर संघर्ष कर रहा है,अपने अधिकारों के लिए युवा संघर्ष कर रहा है तथा बेरोजगारी की मार झेल रहा है,बहनें देश मे सुरक्षित नही है।ऐसे में राज्य और केंद्र में बैठी सरकार हमें बदलनी है और देश को बचाना है।उन्होंने कहा कि हर युवा को आज देश के महापुरुषों की जीवनी और उनके विचारों को चिंतन मनन करके आगे बढ़ने का काम करना है। प्रेसवार्ता में गोपाल मोहन भट्ट,गोपाल सिंह सिजवाली,पंकज आर्य,विकास बोरा,पंकज जोशी,हिमांशु जोशी, पंकज चंद्र जोशी,गणेश अधिकारी, सूरज सिजवाली,धीरेंद्र बिष्ट,दिनेश चंद्र आदि उपस्थित रहे।