अल्मोडा़-भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघठन के छात्रों ने बी०एस०सी०सामान्य पाठ्यक्रम में सीटे बढ़ाने की मांग को लेकर परिसर निदेशक को ज्ञापन सौंपा,परिसर निदेशक को सम्बोधित ज्ञापन में छात्रों ने कहा है कि सत्र 2020-21 में बी०एस०सी०प्रथम वर्ष में छात्र छात्राओं को प्रवेश हेतु समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।परिसर में अधिकांश छात्र-छात्राएं विभिन्न जिलों व ग्रामीण क्षेत्रों से उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु अल्मोडा़ परिसर में आते हैं।परन्तु उन छात्र छात्राओं को बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रतिशत अंक लाने के बावजूद भी परिसर में प्रवेश में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने परिसर निदेशक से मांग की है कि परिसर में पूर्व में चलने वाले बी०एस०सी० स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम (जेडबीसी व पीसीएम) की सौ-सौ सीटों को बी०एस०सी० सामान्य पाठ्यक्रम में समायोजित करेंगें।ज्ञापन देने वालों में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला संयोजक राहुल खोलिया,जिला उपाध्यक्ष संदीप तड़ागी,संजू सिंह,विशाल सिंह,नितिन रावत,अमित बिष्ट,ललित सतवाल,पूरन सिंह,बलवंत सिंह आदि शामिल रहे।
