बागेश्वर-आज भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन बागेश्वर ने जिला कोषाध्यक्ष रूद्रा पाण्डे के नेतृत्व में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर के प्रांगण में कुलपति का पुतला दहन किया।इस अवसर पर एन०एस०यू०आई० कोषाध्यक्ष रूद्रा पाण्डेय ने कहा कि महाविद्यालय में छात्र-छात्राऐं अनेक परेशानियों से जूझ रहे हैं पर महाविद्यालय प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में प्रतिवर्ष छात्र छात्राओं के लिए जो दस प्रतिशत सीटें बढ़ाई जाती हैं उन्हें अविलम्ब बढा़या जाए।छात्र छात्राओं को आनलाईन डिग्री,आनलाईन प्रोविजनल की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने कहा कि जो परीक्षाफल घोषित किये जा चुके हैं उसमें बिना बैक के परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है जिसमें संसोधन किया जाए।उन्होंने कहा कि छात्रहित में अविलम्ब यदि उनकी मांगें नहीं माई जाती हैं तो उनका संघर्ष जारी रहेगा।पुतला दहन कार्यक्रम में एन०एस०यू०आई०कोषाध्यक्ष रूद्रा पाण्डे,पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष गोविन्द चन्दोला,महासंघ कोषाध्यक्ष गणेश कुमार,पूर्व सहसचिव तनुज कर्मयाल, छात्रसंघ उपाध्यक्ष जयदीप कुमार,एन०एस०यू०आई०नगर उपाध्यक्ष संजय जोशी,नगर सचिव एन०एस०यू०आई०देवेन्द्र मेहरा,दिव्यांशु कुमार,रोहित भारती सहित अन्य लोग शामिल रहे।
