अल्मोड़ा-एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सिग्नेचर अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि मोदी सरकार में बर्बाद हो चुकी शिक्षा व्यवस्था का एक और दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण है नीट में घपला।
भाजपा राज में छात्र अपना करियर बनाने के लिए पढ़ाई नहीं,अपना भविष्य बचाने के लिए सरकार से लड़ाई लड़ने को मजबूर है।अब यह स्पष्ट है कि हर बार चुप-चाप तमाशा देखने वाले मोदी पेपर लीक रैकेट और शिक्षा माफिया के आगे पूरी तरह से बेबस हैं।युवा नेता गोपाल भट्ट नै कहा कि नरेंद्र मोदी की अक्षम सरकार स्टूडेंट्स के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है हमें देश के भविष्य को उससे बचाना ही होगा। उन्होंने कहा कि एन टी ए पूरी तरह से निकम्मा घोषित हो चुका है।एग्जाम पारदर्शी कराने का बस एक ही उपाय है एन टी ए को बैन करना पड़ेगा।जिस प्रकार नीट और यूजीसी नेट का पेपर लीक हुआ हैं उसकी सीबीआई जांच हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
