अल्मोड़ा-एनएसयूसीआई द्वारा प्रदेशव्यापी मुहिम
नौकरी दो या डिग्री वापस लो द्वारा कैम्पनिग देशव्यापी अभियान चलाया गया है।एनएसयूसीआई के प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट ने कहा कि इस मुहिम को लेकर एनएसयूसीआई 26 फरवरी को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रही हैं। जिसमे हर जिले से एनएसयूसीआई कार्यकर्ता व युवा इस घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे।साथ ही एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन व राष्ट्रीय सचिव उत्तराखंड प्रभारी सतवीर चौधरी कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।उन्होंने बताया कि प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी इस घेराव कार्यक्रम में समर्थन देगें।भट्ट ने कहा कि आज देश प्रदेश का युवा बेरोजगार है।किसान आत्महत्या कर रहा है।डबल इंजन की हम दो हमारे दो की सरकार ने बड़े बड़े वादे सिर्फ सत्ता में आने को किये थे जो कही पूरे होते दिखाई नही दे रहे हैं।युवाओ को 2 करोड रोजगार देंने का वादा इस सरकार ने किया था जबकि इस सरकार में सबसे ज़्यादा बेरोजगारी की मार युवा ही झेल रहे हैं।उन्होंने कहा कि ऐसी डिग्री किस काम की जिससे युवाओ को रोजगार नही मिल पा रहा है।उन्होंने कहा कि हम सरकार को चेताना चाहते हैं कि जो तानाशाही रवैया युवाओ के साथ किया जा रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि युवाओ के लिये नौकरी दो या डिग्री वापस लो कैम्पनिग के माध्यम से छात्रों व युवाओ के बीच इस मुद्दे को विश्वविद्यालय स्तर से विधानसभा स्तर तक ले जाने का कार्य करेगे।प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय संयोजक गोपाल मोहन भट्ट, पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष अभिषेक बनौला श,गोविंद प्रसाद श,हिमांशु जोशी,छात्र नेता पंकज कनवाल, मोहित भट्ट,संजय भैसोड़ा,नवीन कर्नाटक,माही भंडारी,बसंत बिनवाल, सागर आदि रहे।