अल्मोड़ा-एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट ने आज जारी बयान में कहा कि संगठन किसान आंदोलन को पूर्ण समर्थन देता हैं।उन्होंने कहा कि वे स्वयं किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और किसानों का दर्द जानते हैं।अन्नदाताओ के ख़िलाफ़ बनाये गये कानून में संशोधन किया जाना चाहिये जो कि किसानों के हितों के अनुरुप हो।उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास की बात कर रही है तथा दूसरी तरफ किसानों की आवाज को दबाने का काम कर रही हैं।साथ ही शिक्षा,स्वास्थ्य का निजीकरण करने का काम कर रही हैं। गोपाल भट्ट ने कहा कि आज पूरे देश मे युवा रोजगार है और भाजपा सरकार नौजवान साथीयो को पकोड़े तलने की सलाह देती हैं।उन्होंने कहा कि छात्र सस्ती और अच्छी शिक्षा चाहते हैं और यह सरकार शिक्षा का निजीकरण करने में तुली हैं।किसान अपनी आवाज उठा रहा और ये भाजपा की तानाशाह सरकार इसको दबाने का काम कर रही हैं।उन्होंने कहा कि किसान और जवान ही देश की ताकत हैं हम हमेशा उनके साथ उनके हित मे खड़े रहेंगे।उन्होंने कहा कि 21दिसबर को युवा कांग्रेस द्वारा विधानसभा घेराव कार्यक्रम में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव व उत्तराखंड प्रभारी सतवीर चौधरी के आह्वान पर वे कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगें तथा किसानों की आवाज को बुलंद करेगें।
