अल्मोड़ा-एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल भट्ट ने प्रैस को जारी बयान में बताया कि एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के आवाह्नन पर 12 मार्च 2021 को देशभर में विभिन्न नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं की आवाज बनकर संसद घेराव करेगी।उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड से भी सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं इस घेराव में शामिल होंगे।श्री गोपाल ने कहा कि जिस प्रकार से उत्तराखंड में बेरोजगारी की दर वर्तमान में सर्वाधिक है साथ ही सरकारी विभागों में हजारों रिक्तियां है, स्कूलों व महाविद्यालयों में कर्मचारियों व शिक्षको की कमी है,पुलिस की भर्तियां पिछली सरकार के बाद से नहीं आई है,इसके आलावा हजारों संविदा कर्मचारी व कोरोना वारियर्स आज सरकार के खिलाफ हड़ताल पर है।प्रदेश का युवा रोजगार के लिए सरकार के दरवाजे खटखटा रहा है।इन सब तमाम मुद्दों पर एनएसयूआई उत्तराखंड के सभी जिलों के अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारीगण उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं की आवाज लेकर सैकड़ों की संख्या में संसद घेराव में भाग लेंगे।
