बागेश्वर-गुरुवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्पर्श गंगा दिवस के अवसर पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें कोविड-19 के समस्त नियमों एवं गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया।इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु जानकारी एवं जागरूकता फैलाने हेतु महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टर लगाए गए।प्राचार्य अंजू अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना पूर्व से ही समाज एवं विभिन्न क्रियाकलाप करते रहती है। इसी क्रम में आज महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।जिसमें छात्र-छात्राओं ने कोविड-19 के मानकों एवं नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम किया।कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार एवं छात्र संघ अध्यक्ष सौरभ जोशी मौजूद रहे।