बागेश्वर-राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर के छात्रसंघ उपाध्यक्ष जयदीप कुमार ने बताया कि उनके कार्यकाल में एन०एस०एस०पुनः संचालित हो गयी है,जिसमें प्रत्येक छात्र छात्राऐं जो दो वर्ष से राष्ट्रीय सेवा योजना का लाभ नहीं ले पा रहे थे वह छात्र छात्राऐं इस वर्ष से राष्ट्रीय सेवा योजना का लाभ ले सकते हैं,जिससे छात्र-छात्राओं को कई क्षेत्रों में इसका लाभ मिलेगा।प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं के लिए यह सुनहरा मौका है।जयदीप कुमार ने बताया कि उनके द्वारा कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के कुलपति से आग्रह कर राष्ट्रीय सेवा योजना को प्रारम्भ करने की मांग की गयी।उन्होंने बताया कि इस हेतु उन्हें समस्त छात्र छात्राओं का सहयोग मिला जिसमें महासचिव भूपेश कुमार, पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष गणेश कुमार एवम् वर्तमान कोषाध्यक्ष सचिन कठायत,छात्रा उपाध्यक्षा विद्या पान्डेय आदि शामिल रहे।छात्रसंघ द्वारा विभिन्न माध्यमों से प्राचार्य, कुलपति, उच्चशिक्षा मंत्री एवम् मुख्यमंत्री को इस आशय हेतु ज्ञापन सौंपे गये जिसके फलस्वरूप आज एक सुखद परिणाम देखने को मिला जिसमें प्रथम वर्ष के नव आगन्तुक छात्र-छात्रा राष्ट्रीय सेवा योजना में प्रवेश ले सकते हैं।