अल्मोड़ा-एन एम ओ पी एस उत्तराखंड के आह्वान पर एन पी एस,ओ पी एस के विरोध में काली पट्टी कार्यक्रम दूसरे दिन भी जारी रहा।रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा में जिला संयोजक डॉ मनोज कुमार जोशी,एम.एस.राजपूत,निर्मल सिंह,ए.के.दल,बसंत पांडे,विवेक जोजफ,अनुराग चंद,दीपक बगड़वाल, जयंती देवी,द्रौपदी देवी व कमलेश बिष्ट शामिल हुए।जिलाधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा में शशि मोहन पांडेय,मनोज कांडपाल,दीपशिखा मेलकानी,दीपक तिवारी,सागर बिष्ट, सुरेश नयाल,चंदन सिंह भाकुनी,दीपा पांडेय,योगेश नेगी,खष्टी अल्मियां, मीनाक्षी जोशी,देवेन्द्र बिष्ट,भगवत सलाल,चन्द्रा विधार्थी,उमेश पांडेय, अनूप सिंह नेगी,नीता भारती उपस्थित थे।खंड शिक्षा अधिकारी भैंसियाछाना में प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक,कमलेश जोशी,निशा पंत,ललित मोहन मिश्रा,तनुजा पांडेय, करन सेरोट, सुरेश कुमार,सी एम भट्ट आदि उपस्थित थे।धीरेन्द्र कुमार पाठक प्रदेश कोर कमेटी सदस्य ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा।जिला अध्यक्ष गणेश भंडारी व सचिव भूपाल चिलवाल ने बताया कि सम्पूर्ण जनपद के सभी कार्यालयों में काली पट्टी कार्यक्रम चल रहा है।लमगड़ा शिक्षा विभाग में पप्पू मेर,विक्रम नेगी, जगदीश चन्द्र,निर्मला राणा,मनोज देवतुल्य,नीता आर्या,विद्या जोशी, नवीन राणा द्वारा भी काली पट्टी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।मंडलीय अध्यक्ष डिप्लोमा फार्मेसी गजेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि पूरे मंडल में भी फार्मासिस्ट सदस्यों द्वारा भी काली पट्टी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी की जा रही है।एजुकेशनल मिनिस्टीरियल आफीसर्स एसोसिएशन कुमाऊं मण्डल अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा द्वारा भी सभी सदस्यों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया है। डिप्लोमा फार्मेसी जनपद अल्मोड़ा अध्यक्ष डी के जोशी ने अवगत कराया कि स्वास्थ्य विभाग से भी सभी कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।धीरेन्द्र कुमार पाठक प्रदेश कोर कमेटी सदस्य ने बताया कि सम्पूर्ण प्रदेश में कार्यक्रम चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *