अल्मोड़ा-अशासकीय शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की बुधवार को वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान शिक्षकों ने नवंबर माह का अब तक वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।वर्चुअल बैठक में अशासकीय शिक्षकों ने कहा कि 26 नवम्बर को जिले के पूर्व प्रभारी सीईओ अत्रेश सयाना का प्रमोशन संयुक्त पद पर हो गया था।उनके कार्यमुक्त होने पर सीईओ का कार्यभार डीईओ माध्यमिक चंदन सिंह बिष्ट को दिया गया लेकिन निदेशक स्तर से वित्तीय चार्ज की फाइल पर कोई कार्रवाई नहीं की गई और ना ही किसी नए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण किया।इस कारण नए प्रभारी सीईओ को वित्तीय चार्ज नहीं मिल सका है।कहा कि इसका खामियाजा शिक्षकों व कर्मचारियों को भोगना पड़ रहा है।बजट होने के बाद भी उन्हें वेतन नहीं मिल पा रहा है। शिक्षकों ने दो दिन के भीतर सीईओ को वित्तीय चार्ज देने की मांग की।अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी।यहां मंडलीय महामंत्री डॉ महेंद्र सिंह मेहरा, जिलाध्यक्ष हीरा सिंह मेहरा, महेंद्र सिंह चौहान,जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह खोलिया, कोषाध्यक्ष दीवान सिंह रावत आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *