अल्मोड़ा-प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा विगत दिनों धारानौला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान नो पार्किंग में खड़े वाहनों व अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने पर प्रभारी चौकी धारानौला व इंटरसेप्टर प्रभारी को नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे।दिनांक 23.12.2022 को प्रभारी इंटरसेप्टर जीवन सिंह सामंत द्वारा धारानौला क्षेत्र में नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया।इस दौरान एक ऑल्टो कार UK01TA 4262 नो पार्किंग में खड़ी थी जिससे यातायात व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था व वाहन चालक/स्वामी के पास वाहन के कागजात भी नहीं थे,जिस पर उक्त कार को मौके पर सीज किया।
इसके अतिरिक्त नो पार्किंग पर खड़े कुल 9 वाहनों का चालान किया गया।वाहन चालकों की एल्कोमीटर से भी चेकिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *