अल्मोड़ा-देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के यातायात/थाना प्रभारियों को जनपद में नो पार्किंग क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई व नगर में निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 21.11.2025 को प्रभारी निरीक्षक यातायात दरबान सिंह के नेतृत्व में प्रभारी इन्टरसेप्टर सुमित पाण्डे द्वारा नगर अल्मोड़ा के मॉल रोड जाखन देवी क्षेत्र में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने व जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से नो पार्किंग क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया।अभियान के तहत यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले नो पार्किंग जोन में खड़े 16 चौपहिया/दोपहिया वाहनों के स्वामियों के विरूद्ध एमवी एक्ट में चालान की कार्यवाही की गयी।अल्मोड़ा पुलिस द्वारा स्थानीय नागरिकों से अपील की गयी कि वे नो पार्किंग क्षेत्रों का विशेष रुप से पालन करें तथा अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें, जिससे नगर में सुचारू, सुरक्षित व सुव्यवस्थित यातायात बना रहें।
