अल्मोड़ा-पुरानी पेंशन बहाली मंच उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के संयोजक डॉ० मनोज जोशी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक,अध्यक्ष अल्मोड़ा गणेश भंडारी, सचिव भूपाल चिलवाल,युगल मठपाल,सचिव जूनियर हाईस्कूल संगठन अध्यक्ष फैडरेशन पुष्कर सिंह भैसोड़ा व सदस्य प्रांतीय कार्यकारिणी डी० के०जोशी ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली मंच अल्मोड़ा की कार्यकारिणी का चुनाव एक मई को किया जायेगा तथा इसी दिन पुरानी पेंशन के समर्थन में रैली की जायेगी। आज की बैठक में पदाधिकारियों के अलावा तारा बिष्ट,कुलदीप जोशी, शंकर भैंसोड़ा,निखिल तिवारी,बसंत पांडेय,तुषार वर्मा,महिपाल सिंह राजपूत,विवेकानन्द दुर्गापाल,एम०डी० सती,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निखिल तिवारी भी उपस्थित थे।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक द्वारा कहा गया है कि राजस्थान सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड सरकार द्वारा भी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करनी चाहिए।यह पूर्ण रूप से राज्य का विषय है जिस पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।