अल्मोड़ा-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को कोविड कर्फ्यू का पालन करने हेतु दिए गए निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरूण कुमार ने बताया कि नगर में लगातार चैकिंग अभियान चलाते हुए नियमों का पालन किये जाने हेतु जागरूकता तथा उलंघन करने वालों केे विरूद्व कार्यवाही की जा रही है।दिनाॅक 21.05.2021 को कोविड नियमों को न मानने वाले 82 लोगों के विरूद्व कार्यवाही करते हुुए 12,100 रूपये जुर्माना जमा करवाया गया, तथा 2 पर अभियोग पंजीकृत कर एक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया।कोतवाली अल्मोडा की पुुलिस टीम उ०नि० अम्बी राम,का० सन्दीप, का० खुुशाल,का० मान सिंह,का० नारायण रावल द्वारा शांति व्यवस्था एवं कोविड19 के नियमों का उल्लंघन की रोकथाम हेतु दौराने चैकिंग जाखन देवी,बीस्ट बिलियर्ड्स में शुभम कुमार टम्टा उम्र 24 वर्ष पुत्र किशोरी लाल टम्टा निवासी सरकार के अली लोअर माल रोड तल्ला खोटा अल्मोड़ा के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।शासन द्वारा जारी कोविड.19 का उल्लंघन करने विलियर्स चलाने तथा तमंचा रखने के जुर्म में शुभम कुमार टम्टा उपरोक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 25 आर्म्स अधिनियम व धारा 188/268/270 भादवि,51 बी आपदा प्रबन्धन अधि० व 2/3 महामारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।चौकी प्रभारी बेस उ०नि० नेहा राणा द्वारा कोविड19 नियमों के पालन कराने हेतु दौराने चैकिंग कोविड कर्फ्यू के दौरान शासन द्वारा निर्धारित समयावधि के उपरान्त भुवन चंद्र कांडपाल पुत्र रमेश चंद्र कांडपाल निवासी जल निगम कॉलोनी खोल्टा अल्मोड़ा जनपद अल्मोड़ा द्वारा अपनी दुकान का संचालन किया जा रहा था,पुलिस टीम द्वारा समझाकर दुकान बंद करने हेतु कहा गया,उसके उपरान्त भी आदेशों का पालन न कर दुकान बंद नहीं की गई तथा पुलिसकर्मियों को धमकी दिये जाने पर भुवन चंद्र कांडपाल उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली अल्मोड़ा में एफआईआर नंबर 43/2021 धारा 188/506 भादवी 51बी आपदा प्रबन्धन अधिनियम एवं 2/3 महामारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
