अल्मोड़ा- निवर्तमान सभासद जगमोहन बिष्ट सहित लगभग पांच दर्जन लोगों ने आज आज कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने उन्हें भाजपा चुनाव कार्यालय में भाजपा की सदस्यता दिलाई।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि देश कांग्रेस मुक्त की ओर जा रहा है।इसी क्रम में लगातार लोगों का कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने का सिलसिला जारी है जो बदस्तूर चुनाव तक जारी रहेगा‌।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा कै साथ जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा,जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट, निवर्तमान सभासद सौरव वर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *