अल्मोड़ा-आज लक्ष्मेश्वर वार्ड के निर्वतमान सभासद अमित साह मोनू एवं उनके साथी नगर पालिका के अधिशासी भारत त्रिपाठी से मिले और उनको बताया कि नगर में काफी मात्रा में आजकल गोवंश घूम रहा है। बड़े-बड़े बैल भी यहां पर दिख रहे हैं जिससे कि लोगों को भी परेशानियां हो रही है और उनके चोटिल होने का खतरा भी बढ़ रहा है एवं गोवंश भी चोटिल हो रहा है।जाखन देवी से शिखर तक सीवर लाइन का कार्य चल रहा है जिस कारण से वहां पर रोड में काफी कीचड़ हो गया है और उस जगह पर भी गोवंश लगातार घूम रहा है जिस वजह से वहां पर को दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।सभासद अमित साह मोनू ने कहा कि गोवंश को तत्काल से गौशाला भेजने की व्यवस्था नगर पालिका द्वारा कराई जाए ताकि जनता भी सुरक्षित रह सके और गोवंश भी सुरक्षित रह सके।अधिशासी अधिकारी भारत त्रिपाठी ने आश्वासन दिया है कि बाजपुर एवं हल्दूचौड़ गौशाला में तत्काल से बात करी जायेगी और आवश्यक कारवाही कर गौवंश को गौसाला भेजा जाएगा।वार्ता करने वालो में दिनेश मठपाल,अशोक गोस्वामी,अतुल पांडे आदि लोग रहे।
