अल्मोड़ा-आज बक्शीखोला के पास एक गौ वंशीय बछिया बीमार अवस्था में रोड में पड़ी थी।जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने भाजपा नगर अध्यक्ष एवं लक्ष्मेश्वर सभासद अमित शाह मोनू को दी।इसके पश्चात अमित शाह मोनू मौके पर पहुंचे तथा पशु चिकित्सक डॉ सुरेंद्र सिंह गर्बियाल को इसकी सूचना दी।पशु चिकित्सक डॉक्टर सुरेंद्र सिंह गर्बियाल द्वारा गौ वंशीय बछिया का उपचार किया गया। विदित हो कि सभासद अमित शाह मोनू लगातार गोवंश की सेवा में तत्पर रहते हैं तथा कहीं भी गोवंश के बीमार या परेशानी में होने की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचते हैं तथा यथा संभव इलाज करवाते हैं।गौ सेवा के लिए यहां निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू ,अर्जुन बिष्ट,कृष्णा सिंह,भुवन जोशी,संजय पाल,अभिषेक जोशी, मनोज जोशी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *