अल्मोड़ा-मतदान से ठीक एक दिन पहले नगर निगम अल्मोड़ा के पहले निर्विरोध पार्षद बने मुकेश कुमार डैनी ने कांग्रेस की सदस्यता ली। विधायक मनोज तिवारी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर निर्विरोध पार्षद मुकेश कुमार डैनी ने कांग्रेस की सदस्यता ली है जिससे निश्चित रूप से कांग्रेस को मजबूती मिली है। इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री पूरन सिंह रौतेला,कांग्रेस जिला प्रवक्ता निर्मल रावत एवं दानिश खान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *