अल्मोड़ा-उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्षा श्रीमती हेमा बिष्ट द्वारा जनपद अल्मोड़ा के पुलिस परिवार की महिलाओं,बच्चों एवं कार्मिकों के लिए निरोग रहने एवं मानसिक तनाव को दूर करने हेतु 8 मार्च से लगाये गये योग शिविर में महिलाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए योग से सेहत सुधारने के गुर सीख रहीं हैं।प्रतिदिन विभिन्न योगासनों से मानसिक तनाव दूर करने एवं फिट रहने हेतु योगाभ्यास कराया जा रहा है।महिलाएं एवं बच्चे भी दिनों-दिन बढ़ती बीमारियों से शरीर को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से योगाभ्यास कर योग से होने वाले फायदों की जानकारियाॅ भी प्राप्त कर रही हैं।योग सीख रही महिलाओं का कहना है कि अब वे अपने परिवार और साथियों को भी योग के प्रति प्रेरित करेंगी।
