पिथौरागढ़-पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी क्षेत्राधिकारी धारचूला विनोद कुमार थापा एवं क्षेत्राधिकारी ऑप्स सुमित पाण्डे के निर्देशन में जनपद क्षेत्रान्तर्गत शादी समारोहों आदि में रात्रि के समय निर्धारित समय सीमा के पश्चात उच्च ध्वनि में डी०जे० बजाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।जिस क्रम में दिनांक 16.04.2022 को उ०नि० अनिल कुमार चौकी प्रभारी घाट कोतवाली पिथौरागढ़ द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत रात्रि चैकिंग के दौरान रॉयल सिनमा रोड पर एक शादी समारोह में रात्रि में निर्धारित समय के पश्चात् उच्च ध्वनि में डी०जे०बजाने पर भुवन कापड़ी पुत्र नवीन चन्द्र कापड़ी निवासी देवलाल गाँव थाना कोतवाली पिथौरागढ़ के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 10,000रु० जुर्माने की चालानी रिपोर्ट माननीय न्यायालय प्रेषित की गई।जनपद पुलिस द्वारा रात्रि में निर्धारित समय के पश्चात् डी०जे०बजाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।