अल्मोड़ा-अल्मोड़ा नगर निगम चुनाव में मेयर पद के निर्दलीय प्रत्याशी अमन अंसारी ने आज नियाजगंज, राजपुर,मल्ला राजपुर एवं मल्ला दनिया में जनसंपर्क किया।इस दौरान उन्होंने लोगों से उनकी समस्याएं जानी एवं साथ ही सहयोग की अपील भी की। इस दौरान जनसंपर्क में उनके साथ दानिश अंसारी,शब्बीर आलम, जिया,अनस अंसारी, रहबर अंसारी, शाहबाज अंसारी,फिरोज अंसारी, हेमंत आर्या,मनोज कुमार,ममता कनवाल,नदीम अंसारी आदि शामिल रहे।उनके समर्थन में निवर्तमान सभासद तरन्नुम बी ने खजांची मोहल्ला,जोहरी बाजार एवं गंगोला मोहल्ला में जनसंपर्क किया।उनके साथ सबा अंसारी,रिजवाना परवीन, निशा परवीन,अनीता आर्य,हिमानी पांडे आदि उपस्थित रहे।सलमान अंसारी के नेतृत्व में लाला बाजार,नंदा देवी आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया गया इस दौरान उननके साथ मुकुल कुमार आदि रहे।
