बागेश्वर-आज सन्त निरंकारी सत्संग भवन थोणाई बागेश्वर में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिवस को गुरू पूजा दिवस के रूप में मनाया गया।इस अवसर पर थोणाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान में कपकोट,कमेड़ीदेवी,कांडा,गरूड़,गागरीगोल के सेवादारों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।इस अवसर पर बागेश्वर के जिला संयोजक तिलराम आर्या,सेवादल संचालक रवीन्द्र कोहली,जैतराम,कुंवरराम,भुवन बुधानी,वीर राम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
