बागेश्वर-निरामय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र बागेश्वर में तृतीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस अनर्तराष्ट्रीय नैचरोपैथी ओरगनाइजेशन एवं आयूष मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर प्राकृतिक चिकित्सक रवीन्द्र कुमार कोहली ने बताया की प्रकृति के अनुसार चलकर ही आरोग्य रह सकते हैं।प्राकृतिक चिकित्सा भी पंच महाभूतों(आकाश,वायु, अग्नि,जल,पृथ्वी ) से की जाती है।सभी को प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को अपनाना चाहिए।इस पद्धति के कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं होते। आज भाग -दौड के जीवन में सभी को उपचार भी शाॅटकट चाहिए पर शाॅटकट चिकित्सा पद्धतियाॅ जीवन को भी शाॅट एवं बोझिल बना देती हैं। इसलिए सभी को प्राकृतिक चिकित्सा से ही उपचार करना चाहिए।उन्होंने कहा कि आज आईएनओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत बिरादर दिन -रात इसके प्रचार -प्रसार में लगे हैं।इस अवसर पर रमेश प्रकाश पर्वतीय,भाष्कर पांडे,योगाचार्य पंकज कुमार, योगाचार्या कविता दानू,नीमा रौतेला,दर्शन टम्टा,पूर्व कनिष्ठ उप ब्लाक प्रमुख सुनीता टम्टा आदि
उपस्थित रहे।
