अल्मोड़ा-अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की एक बैठक नंदा देवी मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक में तय किया गया कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद से अल्मोड़ा मेयर प्रत्याशी निकाय चुनाव में दावेदारी करेगा। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने नगर की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में सर्व सम्मति से पूर्व सैनिक विनोद गिरि गोस्वामी को मेयर पद के प्रत्याशी के रूप में चयनित किया गया। विनोद गिरि गोस्वामी वर्तमान में भाजपा ओबीसी मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष एवं गोस्वामी समाज के जिला अध्यक्ष हैं। बैठक में अध्यक्ष केशव पांडे, पी जी गोस्वामी, घनानंद जोशी, महेंद्र सिंह मनराल, त्रिलोक सिंह, रघुवीर, हरीश बिष्ट, रवि कमल जोशी, आनंद सिंह, सुरेंद्र लाल टम्टा, विनोद गिरि, दान सिंह, नरेंद्र कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
