अल्मोड़ा -एन एच एम उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने आज मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में एन एच एम द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों व मौसमी बीमारियों से पहले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।बैठक में एन एच एम द्वारा संचालित आरबीएसके टीम के द्वारा बच्चों के निःशुल्क उपचार,मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम,संस्थागत प्रसव,एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम,खुशियों की सवारी,आयुष्मान कार्ड से मिल रहे निःशुल्क उपचार व निःशुल्क जांच योजना,टीबी मुक्त भारत,कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम,तंबाकू नियंत्रण,निर्माण कार्यों का कार्यक्रम अधिकारियों से फीडबैक लिया।पहाड़ी क्षेत्रों की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार बुजुर्गों की देखभाल,यात्रा सीजन,डेंगू और मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल जी,मेयर अजय वर्मा,नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट,सीएमओ डॉ रमेश पंत,प्राचार्य डॉ सी०पी०भैंसोड़ा, जगदीश नगरकोटी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *