अल्मोड़ा-एन० एच० एम० में कार्यरत संविदाकर्मियों एवं आऊटसोर्सिंग से तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों के निराकरण के लिए पूर्व विधायक मनोज तिवारी से मुलाकात कर उन्हें मांगपत्र सौंपा तथा हरसम्भव मदद की अपील की।इस बारे में पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि वे अपने स्तर से एन०एच०एम० कर्मियों का पक्ष उचित माध्यम से उठाकर उनकी समस्या समाधान के लिए हरसम्भव प्रयास करेंगें।श्री तिवारी ने प्रदेश सरकार से भी मांग की है कि एन०एच०एम०कर्मियों की समस्याओं का अविलंब निराकरण किया जाए।श्री तिवारी ने कहा कि एन०एच०कर्मियों हेतु स्पष्ट नियमावली लागू की जाए।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविदा के स्थान पर नियमित पदों का सृजन किया जाए।एन०एच०एम०के कर्मी विगत 16 वर्षों से उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में अल्प वेतन पर कार्य कर रहे हैं तथा कोविड रोकथाम,स्वाइन फ्लू रोकथाम, डेंगू रोकथाम,पल्स पोलियो उन्मूलन का जिम्मा भी इन स्वास्थ्यकर्मियों फर है।श्री तिवारी ने कहा कि इन एन एच एम कर्मियों के लिए नियमित कर्मियों की भांती ही वेतन एवं 60 वर्ष तक विभाग में बनाए रखने हेतु नियमावली बनाई जाए।कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए एन एच एम स्वास्थ्यकर्मियों का सामूहिक बीमा तथा गोल्डन कार्ड की व्यवस्था की जाए।उन्होंने कहा कि एन एच एम के अन्तर्गत आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त सम्बन्धी आदेशों को तुरन्त निरस्त कर राज्य तथा जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से संविदा में पूर्व की भांति नियुक्ति की जाए।उन्होंने कहा कि एन एच एम के माध्यम से भर्ती हुए सभी कर्मियों के वेतन में तत्काल 5 प्रतिशत की तथा वार्षिक रूप से 10 प्रतिशत की वृद्वि की जाए।