अल्मोड़ा-ग्राम बख निवासी नवीन चंद्र आर्या पिता कृपाल राम ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र,परिवार और कला जगत का नाम रोशन किया है।उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित शिक्षण और कला क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।नवीन चंद्र आर्या ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय से ड्रॉइंग एंड पेंटिंग विषय में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है।इसके साथ ही उन्होंने बीएड की डिग्री भी सोबन सिंह जीना परिसर से ही पूर्ण की है।नवीन एक समर्पित कलाकार हैं जो अपने कला कार्यों में अभिव्यंजनावाद तथा पहाड़ी जीवन और संस्कृति को प्रमुखता से अभिव्यक्त करते हैं।अपनी इस सफलता का श्रेय देते हुए नवीन ने अपने माता-पिता,भाई,समस्त पेंटिंग विभाग एवं समस्त ग्राम सभा बख का आभार व्यक्त किया जिन्होंने हमेशा उन्हें सहयोग और प्रोत्साहन दिया।उन्होंने विशेष रूप से प्रो सोनू द्विवेदी,प्रो शेखर चंद्र जोशी तथा प्रो संजीव आर्य का मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।साथ ही उन्होंने पीएचडी स्कॉलर रमेश मौर्य,पवन यादव एवं योगेश डसीला के सहयोग को भी अपनी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।नवीन चंद्र आर्या की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।उनकी सफलता कला और शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
