बागेश्वर-नेहरू युवा केंद्र बागेश्वर,गरुड़ ब्लॉक पर नए युवा मंडल का गठन कार्यक्रम संचालित कर रहा है।जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को जोड़ने का कार्य केंद्र बागेश्वर कर रहा है।सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को मिल सके इसे लिए महिला दल का गठन भी किया जा रहा है।ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।पांच दिवसीय कार्यक्रम में 18 से 40 वर्ष तक के युवाओं को जोड़ा जा रहा है।कार्यक्रम में स्वयंसेवक जयदीप कुमार एवम् तिलक चंद्र कार्यक्रम को गांव गांव तक ले जाकर सफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं तथा नए युवाओं को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
