अल्मोड़ा-जनपद अल्मोड़ा भ्रमण पर आए नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन के बेरी ने आज अल्मोड़ा के ऐतिहासिक पटाल बाजार का भ्रमण किया।भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों,व्यापारियों और दुकानदारों से वार्तालाप किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय उत्पादों की खरीददारी भी की। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के रूप में चयनित कुमाऊं की प्रसिद्ध बाल मिठाई का स्वाद भी चखा तथा मिठाई की खरीददारी भी की।इस दौरान उन्होंने अल्मोड़ा की खूबसूरती, पारंपरिक उत्पादों तथा प्रसिद्ध पटाल बाजार की प्रशंसा की।
एस दौरान परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण केएन तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
