अल्मोड़ा-आज 15 जून को कैंची धाम के स्थापना दिवस के अवसर पर नीम करोली बाबा सेवा मंडल अल्मोड़ा इकाई द्वारा स्थापना दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।जिसमें राजकीय किशोरी बालग्रह बख में सेवा मंडल के सदस्यों द्वारा कोविड नियमो का पालन करते हुए फल,मास्क,सैनिटाइजर बच्चों के लिए स्टाफ को वितरित किए।कार्यक्रम में विपिन बिष्ट,हितेश नेगी पियूष पांडे,कपिल ऐरी,करन ऐरी,जीवन ऐरी,मुन्ना लटवाल,रवि आदि सदस्य मौजूद रहे।
