अल्मोड़ा-सोबन सिंह जीना परिसर के ओडिटोरियम में 77 यूके बटालियन के एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्मरण फेस्ट 2025 का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि रूप में कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट,विशिष्ट अतिथि डॉ नंदन सिंह बिष्ट (परीक्षा नियंत्रक),अध्यक्ष प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट (परिसर निदेशक),77 यूके एनसीसी बटालियन के ए एन ओ कैप्टन (डॉ.) देवेंद्र सिंह बिष्ट,परीक्षा नियंत्रक डॉ नंदन सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।कुलसचिव और बटालियन के ए एन ओ कैप्टन (डॉ) देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि यह कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।20 साल बाद एक कैडेट ने आई एम ए में चयनित होकर इतिहास रचा है। 8 कैडेट अग्निवीर के लिए चुने गए हैं, 12 कैडेट एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत गोआ और कर्नाटक, 4 कैडेट रॉक क्लाइम्बिंग का कोर्स कर चुके हैं। 9 कैडेट्स थल सेना कैम्प, 17 एनसीसी कैडेट्स ने उत्तराखंड-उत्तरप्रदेश के ट्रैक पूर्ण किया है।9 कैडेट ने कर्तव्य पथ पर प्रतिभाग, 3 कैडेट्स ने एन आई एम कोर्स किया,11 कैडेटस ने बीएसएफ इंस्टिट्यूट ऑफ एडवांस एडवेंचर ट्रेनिंग प्रोग्राम में भागीदारी की, 23 कैडेट्स ने आर्मी अटेचमेंट कोर्स, 1 कैडेट्स ने एम एच अटैचमेंट, 1 कैडेट्स ने आर डी सी परेड का नेतृत्व किया। इसके साथ ही 13 युवा आपदा प्रशिक्षण प्राप्त किया। 63 यूनिट ब्लड डोनेट किया है।
मुख्य अतिथि रूप में कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि एनसीसी का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कैडेट्स अच्छे नेतृत्वकर्ता बनें। वे न केवल आर्मी में जाएं बल्कि वे सामाजिक क्षेत्र में भी बढ़ चढ़कर योगदान दें। उन्होंने ए एन ओ की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी एन सी सी के कैडेट्स ऊंचाइयों को छू रहा है।अपने नाम को चरितार्थ करें। वे अपने कार्यों से उस देश, समाज का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि 2047 के भारत को लेकर आज से तैयारी करनी होगी। विकसित भारत बनाने में योगदान दें। हमारे कैडेट्स तकनीकी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, ड्रोन तकनीक में बेहतर प्रदर्शन करें। उन्होंने सभी को बधाइयाँ दी।कार्यक्रम अध्यक्ष रूप में परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने कहा कि 77 बटालियन के कैडेट्स ने बेहतर से बेहतर प्रदर्शन किया है। इनकी उपलब्धियों से हमारा विश्वविद्यालय का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। हमेशा आगे बढिये। उन्होंने कहा कि कैडेट्स सेना में जाकर देश की सेवा करें। उन्होंने सभी को बधाइयाँ दी।इस अवसर पर अतिथियों ने कैडेटस को रैंक भी प्रदान की गई और थल सेना कैम्प एवं आरडीसी कैम्प गए कैडेट्स को पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर प्रो रिजवाना सिद्धिकी,प्रो सोनू द्विवेदी,राष्ट्रीय सेवा योजना के वी कार्यक्रम अधिकारी डॉ देवेंद्र सिंह धामी,डॉ सरोज जोशी,डॉ मनोज टम्टा,डॉ साक्षी तिवारी, विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ ललित जोशी,विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली आदि के साथ बटालियन के कैडेट्स उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सीनियर अंडर ऑफिसर अंकित खेतवाल,अंडर ऑफिसर करन कुमार, प्रांजल कुंजवाल, मोनिका बोरा, नवीन गोश्वामी,सार्जेंट वैभव भट्ट,हिमानी तिवारी को रैंक प्रदान की गई।संचालन सुमन बिष्ट,वैभव भट्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *