देहरादून-अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने शहीद मेजर कमलेश पांडे राजकीय पॉलिटेक्निक बाड़ेछीना में विभिन्न ट्रेड प्रारंभ करने की स्वीकृति की मांग को देहरादून में तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के अंतर्गत विकासखंड भैंसिया छाना में शहीद मेजर कमलेश पांडे राजकीय पॉलिटेक्निक बाड़ेछीना स्थित है।उक्त पॉलिटेक्निक की स्थापना वर्ष 2014 में की गई थी।उक्त संस्थान ने अध्ययनरत छात्र छात्राओं को तकनीकी जनशक्ति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।वर्तमान में उक्त पॉलिटेक्निक में दो डिप्लोमा पाठ्यक्रम इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग संचालित किये जा रहे हैं।बढ़ते हुए रोजगार के अवसरों को देखते हुए स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार उक्त पॉलिटेक्निक में अन्य ट्रेडों के संचालन का अनुरोध किया जा रहा है।विधायक मनोज तिवारी ने ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया कि छात्रहित को देखते हुए शहीद मेजर कमलेश पांडे राजकीय पॉलिटेक्निक बाड़ेछीना में अन्य विभिन्न ट्रेड प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान करेंगे।इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री के द्वारा तत्काल दूरभाष पर तकनीकी शिक्षा सचिव से इस हेतु वार्ता भी की गई। विधायक के इस प्रयास से पॉलिटेक्निक में विभिन्न ट्रेड प्रारंभ होने की संभावना काफी बढ़ गई है जिसका लाभ निश्चित रूप से अल्मोड़ा विधानसभा के विद्यार्थियों को मिलेगा।
