अल्मोडा़-धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के नेतृत्व में नगरपालिका में शामिल किए गए नए वार्ड दुगालखोला में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे वार्ड की जनता ने मांग की है कि नए वार्डों को प्राथमिकता के साथ बुनियादी आधारभूत संरचना से लैस किया जाये जिससे नगरपालिका से जुड़े नए वार्डों में न्यूनतम आधारभूत संरचना का विकास हो सके।इसके लिए इन नए वार्डों में प्राथमिकता के साथ बजट की व्यवस्था की जाए।इसके अतिरिक्त दुगालखोला वार्डवासियों का कहना है कि स्वच्छक से लेकर स्ट्रीट लाइट,पानी की निकासी नालियों की व्यवस्था दुरूस्थ की जाए।इस अवसर पर मुकेश जोशी,निखिलेश पवार,नयन लोहनी,पूर्व फौजी अर्जुन रावत,मुकेश लोहनी,राकेश लोहनी आदि ने एक स्वर से पुरजोर मांग की कि कर्बला-धारानौला सीसी मार्ग को तत्काल दुरुस्त किया जाए।इस मार्ग की हालत इतनी खराब है कि पूर्व में साइकिल व दो पहिया वाहन से दो युवा इस मार्ग में हताहत हो गए हैं। इसलिये इस मार्ग की मरम्मत तुरन्त की जाए ताकि कोई और हादसा इस मार्ग की जर्जर अवस्था के कारण न हो।उपरोक्त समस्याओं व नगरपालिका में नए जुड़े वार्डों दुगालखोला और रेलापाली को न्यूमतन बुनियादी सुविधाओं से लैस किये जाने की मंच व वार्डवासियों द्वारा पुरजोर मांग की गई।इस सम्बंध में नगरपालिका के ईओ को ज्ञापन भी दिया गया।ज्ञापन देने वालों में मंच के संयोजक विनय किरौला,नरेंद्र बिष्ट,पूर्व फौजी अर्जुन रावत,निखिलेश पवार,मुकेश जोशी,राकेश लोहनी,सुंदर लटवाल,मुकेश लोहनी,निरंजन पांडेय,कमलेश सनवाल,कृष्णा तिलारा,ईशु उपाध्याय,विनोद मुस्युनी,पंकज कुमार,राजेन्द्र लटवाल,मयंक पंत,गौरव तिवारी,प्रेम लटवाल,भीम रावत आदि उपस्थित थे।
