अल्मोड़ा-दिनांक 8 फरवरी को ग्राम सभा स्यालीधार में नगरनिगम के नवनिर्मित पार्षद अमित साह मोनू एवं ज्योति साह,अभिषेक जोशी,रिचा पंत का ग्राम सभा स्याली की जनता ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर अमित साह मोनू ने कहा कि वे पहले कि तरह लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाके खड़े रहेंगे तथा जनता के सुख-दुख में आगे भी उसी तरह खड़ा रहेंगे।हितेश नेगी ने उनके पांच साल के कार्यकाल के बारे में बताया।बताया कि जब भी ग्राम पंचायत स्याली में कभी भी ऐसी कोई समस्या या जनहित का कार्य रहा तो अमित साह मोनू प्रथम पंक्ति में खड़े रहे।स्वागत करने वालों में हितेश नेगी,महेंद्र रावत,मनोज कनवाल, हरीश कनवाल,गुड्डू लटवाल,मुकेश लटवाल व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *