अल्मोड़ा-आज दिनांक 9 फरवरी को नव नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी द्वारा यातायात अल्मोड़ा के अधिकारी/कर्मचारी गणों की मीटिंग लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।मीटिंग में सर्वप्रथम क्षेत्राधिकारी द्वारा अल्मोड़ा नगर की वर्तमान यातायात स्थिति के बारे में जानकारी ली गयी। सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने/जाम आदि समस्याओं से निपटने हेतु हमेशा तत्परता से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। यातायात नियमों का उल्लघंन करने और नो पार्किंग में वाहन पार्क करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु यातायात निरीक्षक दरबान सिंह मेहता,यातायात निरीक्षक राजेन्द्र सिंह रावत व इंटरसेप्टर प्रभारी उनि सुमित पाण्डे को निर्देशित किया गया।ट्रैफिक जाम/दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *