चम्पावत-आज कांग्रेसजनों ने बैठक कर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूरन कठायत का स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास साहब जिला महामंत्री एवं संचालन सूरज प्रहरी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस ने किया।पूरन कठायत द्वारा अपने मनोनयन पर श्रीमती सोनिया गांधी,राहुल गाँधी, प्रीतम सिंह प्रदेश अध्यक्ष, हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री,प्रदीप टम्टा राज्य सभा, देवेंद्र यादव प्रदेश प्रभारी,राजेश धर्माणी सह प्रभारी,महेंद्र सिंह माहरा पूर्व सांसद,नारायण पाल प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी,हेमेश खर्कवाल पूर्व विधायक,खुशाल सिंह अधिकारी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, मथुरा दत्त जोशी मुख्य प्रवक्ता, दलजीत गौराया,कश्मीरी लाल सहित प्रदेश एवं जिला के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।कांग्रेस जनों द्वारा पूरन कठायत का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।पूरन कठायत ने कहा कांग्रेस पार्टी द्वारा जो विश्वास उन पर जताया है उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगें।साथ ही कांग्रेस पार्टी के विचारों को जन जन तक पहुंचा कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान कर 2022 में विधानसभा की दोनों सीट कांग्रेस की झोली में डालने का काम करेंगे।आज बैठक में कल 21 मई को स्वर्गीय राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर राजीव गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण कर जिला चिकित्सालय चम्पावत में मरीजों को फल वितरण किये जायेंगे। साथ ही कोरोना काल में जरूरत मंदो की मदद की जायेगी एवं लोगों से सम्पर्क कर कोरोना काल में सरकार एवं प्रशासन तक उनकी आवाज उठाने का काम करेंगे।कार्यक्रम में विजय वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका,पप्पू खर्कवाल पूर्व पीसीसी सदस्य,युवा कांग्रेस के रोहित बिष्ट,चिराग फर्त्याल जिला महामंत्री,मयूख चौधरी जिला कोषाध्यक्ष,हरीश चौधरी जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल आदि उपस्थित रहें।