अल्मोड़ा-कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष,नगर मीडिया प्रभारी व राजपुर वार्ड के सामाजिक कार्यकर्ताओ द्वारा कांग्रेस एससी विभाग के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष किशन लाल का भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष किशन लाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज जो क्षेत्र के लोगो ने उनका यह सम्मान किया है उसको वे कभी नहीं भूल सकते।उन्होंने कहा कि वे अपने समाज के लिए हमेशा संघर्षरत रहेंगें।स्वागत कार्यक्रम में विनीत कुमार नगर अध्यक्ष कांग्रेस एस सी प्रकोष्ठ,हेम सती कांग्रेस नगर मीडिया प्रभारी,विकास कुमार सामाजिक कार्यकर्ता,विनोद कुमार नगर उपाध्यक्ष,प्रशांत कुमार,पुष्कर कुमार,जय प्रकाश,नीरज कुमार,अमित कुमार,सुजल कुमार,सुवैव अंसारी,रितिक कुमार,कामेश कुमार,ख्याली कुमार,अंकित कुमार,शिव राम,कली रानी,दिया रानी,मानसी रानी,खुशी रानी, स्नेहा प्रसाद,आदि लोग उपस्थित थे।
