अल्मोड़ा-भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री गौरव पांडे का अल्मोड़ा आगमन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए उत्साह का अवसर बना।लोधिया बैरियर पर भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने ढोल-दमाऊं, बैंड-बाजों और नारों के बीच उनका भव्य स्वागत किया। यहां से वाहन और दोपहिया वाहनों का काफिला होटल शिखर तक पहुंचा, जहां गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। होटल शिखर में आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्त्रियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर तिलक और पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन किया।जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि अल्मोड़ा जिले के लिए यह गौरव की बात है कि गौरव पांडे को प्रदेश संगठन में मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय दिलाएंगे। अपने संबोधन में प्रदेश मंत्री गौरव पांडे ने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता द्वारा दिए गए आत्मीय स्वागत से वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास के लिए वे पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे और 2027 में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने का लक्ष्य हासिल करेंगे। इस मौके पर कैलाश शर्मा ने कहा कि पांडे के नेतृत्व से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। वहीं रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि पांडे को प्रदेश टीम में शामिल किए जाने से अल्मोड़ा जिले को योजनाओं और संगठनात्मक कार्यों में और अधिक अवसर मिलेंगे।कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान,पूर्व विधायक कैलाश शर्मा,महापौर अजय वर्मा, दायित्व धारी गंगा बिष्ट,ब्लॉक प्रमुख त्रिलोक रावत,नीमा आर्य, नगर मंडल अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष ललित लटवाल,रवि रौतेला,पूर्व दायित्वधारी गोविंद पिलख्वाल, बिट्टू कर्नाटक,पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल,उपाध्यक्ष संजय डालाकोटी, संदीप श्रीवास्तव,धर्मेंद्र बिष्ट, पूनम पालीवाल,नरेंद्र आगरी,
जिला मंत्री रेखा आर्य,सुनील बिष्ट,मनोज जोशी,कमल बिष्ट,
कोषाध्यक्ष प्रकाश बिष्ट,सौरभ वर्मा,जिला मीडिया संयोजक मनीष जोशी,मदन बिष्ट,नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट,
महिला मोर्चा कि किरण पंत, मोहिनी कनवाल,दीपा अधिकारी,निशा बिष्ट,नेहा उप्रेती, मीरा मिश्रा,बिना नयाल,प्रीति रस्तोगी,कविता वर्मा,जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, रमेश धपोला,सतीश लोहनी, राजीव गुरुरानी,दीपक पांडे, आनंद भोज,मंगल सिंह,जय सहगल,राजिक,सुनील कर्नाटक, कैलाश गुरुरानी,मनोज तिवारी, आनंद कनवाल,हरीश कनवाल, जगदीश नगरकोटी,चंद्रशेखर, कमल वर्मा,मनोज लटवाल, संजय जोशी,सागर वर्मा,व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा,रक्षित कार्की,हरीश नेगी,घनश्याम तिवारी,पूरन पालीवाल,राहुल कुमार,भारतेंदु,वीरेंद्र आर्य,राहुल जोशी,बिपिन बिष्ट,राहुल बिष्ट,
हवालबाग मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट,महामंत्री मनीष बिष्ट,सुन्दर मटियानी,सुनील नेगी,श्याम मेहता,लोकेश कालाकोटी, किशन बिष्ट,जगत भट्ट,संजय सिंह मेहता,अजय मेहता,दीपक भंडारी,राजेंद्र प्रसाद,हितेश भट्ट,
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट,हिमांशु बनौला,भानु अधिकारी,कुकी पांडे,नितिन पंत,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र जोशी के साथ अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट एवं दर्शन रावत ने संयुक्त रूप से किया।
