अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्थानीय चौघानपाटा में भव्य स्वागत एवं सत्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।यह कार्यक्रम नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट की अगुवाई में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान फूल-मालाओं,ढोल-नगाड़ों एवं आतिशबाजी के साथ सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं सत्कार किया गया तथा अंत में मिष्ठान वितरण भी किया गया।इस अवसर पर रजा अली अंसारी जिलाध्यक्ष जिला अल्पसंख्यक मोर्चा,धर्मवीर आर्या प्रदेश मंत्री, अनुसूचित मोर्चा,हरीश कनवाल प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा,किरन पंत प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा,राजा खान प्रदेश मीडिया प्रभारी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,
वीरेंद्र आर्य कुमाऊँ सह संयोजक अनुसूचित मोर्चा,कैलाश गिरी प्रदेश मंत्री ओबीसी मोर्चा,नमन गुरुरानी प्रदेश प्रवक्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा का विशेष रूप से स्वागत किया गया।नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि इन सभी पदाधिकारियों के आने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और इससे जिला एवं प्रदेश स्तर पर भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा।पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश की टीम में अल्मोड़ा के भाजपा कार्यकर्ताओं का चयन होना सौभाग्य की बात है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन की मजबूती के बल पर 2027 में उत्तराखंड में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।मेयर अजय वर्मा ने कहा कि भाजपा संघठन बेहद मजबूत है जिसके आधार स्तम्भ रुपी कार्यकर्ता सदैव संघठन की मजबूती के लिए तत्पर रहते हैं। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विचारधारा और सेवा भाव के साथ कार्य करता है तथा नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।स्वागत कार्यक्रम मे नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट,पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,मेयर अजय वर्मा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी,महामंत्री प्रकाश भट्ट, मनीष जोशी मंटू जिला मीडिया प्रमुख,कैलाश गुरुरानी,मनोज सनवाल,जगदीश नगरकोटी, दिनेश मठपाल,ग्रामीण अध्यक्ष नवीन बिष्ट,हवालबाग मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट,पार्षद अमित साह,संजय जोशी,आनंद डंगवाल,जगमोहन बिष्ट,कृष्ण बहादुर,गोविंद मेटेला,मनोज तिवारी,सुनील कर्नाटक,शुभम रौतेला,अर्जुन बिष्ट,देवेंद्र भट्ट, आशीष कुमार,विकी कुमार, मनीष कनवाल,अफसर खान, प्रमोद पवार,कमलेश,कमला तिवारी,दीपा अधिकारी,निशा बिष्ट,प्रीति रस्तोगी,पूनम बोहरा, मीना नेगी,रीता पंत,अलका नज़्ज़ोंन,सोनिया कर्नाटक,दीप्ति सोनकर,जगत तिवारी,आनंद कनवाल,प्रेम लटवाल,राहुल कनवाल,भूपेंद्र कनवाल,विजय कनवाल,पंकज सिंह,मनोज जीना,संजय सिंह,दीपक जीना, हितेश नेगी,बिपिन बिष्ट,जगदीश लटवाल,हरीश रावत,राजेंद्र लटवाल के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *