अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट का आज चौहानपाटा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नव नियुक्त नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास करेंगे। उन्होंने कहां की आने वाले पंचायत एवं सहकारिता चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बेहद उम्दा प्रदर्शन करेगी एवं सभी भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी संगठन के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझ जैसे एक आम कार्यकर्ता पर विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी ने उन्हें नगर अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के इस विश्वास पर वे पूर्णता खरे उतरेंगे।नवनियुक्त नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि पार्टी के जिला व शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो सम्मान उन्हें दिया गया है उसका वे आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओ को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा की उनका लक्ष्य 2027 मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार को पुनः लाने के लिए प्रतिबद्ध है और अल्मोड़ा विधानसभा से विधायक बनाने के लिए वे पुरजोर प्रयास करेंगे।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय चौहानबाटा में भव्य आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया एवं फूल मालाओं से नवनियुक्त नगर अध्यक्ष का स्वागत किया गया।स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान,जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल,पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल,पूर्व ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी,जिलापंचायत सदस्य महेश नयाल,कैलाश गुरुरानी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, बिट्टू कर्नाटक,त्रिलोचन जोशी, गोपाल जीना,सुनील कर्नाटक,मनोज सनवाल,नमित जोशी,मनोज तिवारी , हरीश कनवाल,आशीष गुरुरानी, आशीष कुमार,रमेश लाल,अभय साह,अक्षित पांडे,आशीष जोशी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत,बीना नयाल,प्रेमा मेर,मीना नेगी,रेखा आर्या,निशा बिष्ट,नमन गुरुरानी,चंदन बहुगुणा,संदीप श्रीवास्तव,पार्षद अमित साह,पार्षद अर्जुन बिष्ट,मदन बिष्ट,प्रेम लटवाल, आनंद लटवाल,सौरभ वर्मा,सुनील बिष्ट,विजय चौहान,देवाशीष नेगी,दिशांत पवार,जगदीश चौहान,प्रमोद पवार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने भी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को बधाई दी।
