अल्मोड़ा-लंबे इंतजार के बाद आखिर विगत दिवस नगर निगम अल्मोड़ा में आयुक्त की नियुक्ति हो गई। नवनियुक्त आयुक्त सीमा विश्वकर्मा ने विगत दिवस अपना कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के विकास कार्यों में तेजी लाना उनकी प्राथमिकता रहेगा। आज पार्षदों के एक शिष्टमंडल ने नगर निगम कार्यालय में पुष्प गुच्छ देकर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा का स्वागत किया।इस अवसर पर
पार्षद पूनम त्रिपाठी, अंजू बिष्ट,मीरा मिश्रा,गीता बिष्ट,विजय भट्ट,राहुल जोशी संजय जोशी,नवीन आर्य, विकास कुमार,मुकेश नेगी,इंद्र मोहन भंडारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *