जागेश्वर-जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विकासखण्ड धौलादेवी के ग्राम नौगांव,बुहमन्या की जनता के साथ बैठक में जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने कहा कि आज की भाजपा सरकार कांंग्रेस की सरकारों द्वारा गरीबों को दिए जाने वाले सस्ते राशन को बन्द करने की साजिश कर गरीबों के पेट में लात मारने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगारी से परेशान है।कहीं भी रोजगार मिलने की आशा पढ़े लिखे प्रशिक्षित नवयुवाओं को कहीं नहीं दिख रही है।भाजपा की केन्द्र की सरकार बड़े बड़े संस्थानों जिनमें हजारों नवयुवक अपने लिए रोजगार की आशा करते थे उन्हें भी निजी हाथों में देकर युवाओं को धोखा देने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार अपने चरम पर है।सब्जियों, तेल,खाद्यान्न के मुल्य काफी ज्यादा होने से गरीब एवम् बेरोजगार परिवार बेहद परेशान हैं।कार्यक्रम का संचालन पूर्व बीटीसी कुन्दन सिंह रौतेला ने किया।नौगांव की बैठक में तीन दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा छोड़कर कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।जिनका क्षेत्रीय विधायक कुंजवाल एवम् कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने माल्यार्पण कर कांंग्रेस में स्वागत किया।जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने पोलिंग बूथों की कमेटियां गठित करने का निर्देश दिया।बैठक में प्रधान जानकी रौतेला, प्रधान निरंजन वर्मा,पूर्व प्रधान कुन्दन सिह रौतेला,अर्जुन सिह,वीरेन्द्र सिंह,यूथ कांंग्रेस लमगड़ा अध्यक्ष रवि कनवाल, जिला संगठन मंत्री नरेन्द्र बनौला,जिला कांंग्रेस सचिव वी के पान्डेय,पूरन चन्द्र पाटनी,देवकीनंदन जोशी,राजेन्द्र सिंह,गोपाल सिंह,भीमसिंह रौतेला, शिवराज रौतेला, जगतसिंह सहित सैकड़ो की संख्या में महिला,पुरूष एवं नवयुवक उपस्थित रहे।इससे पूर्व श्री कुंजवाल ने सांगडसाहू में क्रिकेट प्रतियोगिता का रिबन काटकर शुभारम्भ किया।इस अवसर पर जय सैम राजा स्वयं सहायता समूह को उत्तराखंड वन संसाधन परियोजना द्वारा निर्गत चैक भी दिया गया।आज सदस्यता लेने वालों में रमेश सिंह,लक्ष्मण सिंह, पूरन सिंह,सुन्दर, प्रेमसिंह, कुन्दन सिंह,किशनसिंह, भूपेन्द्र सिंह,पानसिंह, उमेश सिंह,ईश्वर सिंह,लक्ष्मण सिंह,भीमसिंह, राजेन्द्र सिंह,हिमांशु,सूरजसिंह, भूपालराम,कुन्दन सिंह,हेमराज सिंह,भुवन चन्द्र, दानसिंह, रोहित रौतेला, गणेश सिंह,राजेन्द्र सिंह,जोगाराम,राजेन्द्र राम,दीवानराम,जमनसिंह,आनसिंह,बचीसिंह,आनन्द सिंह आदि शामिल रहे।
