अल्मोड़ा-आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नटराज जुम्बा एवं योग सेंटर अल्मोड़ा में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती किरण पंत के नेतृत्व में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। जिसमें ऑनलाइन के माध्यम से लगभग 100 महिलाओं को योगाभ्यास कराया गया।इस उपलक्ष में प्रदेश मंत्री किरण पंत ने योग को अपनी जीवन शैली से जोड़ने का आह्वान किया।उन्होंने कहां की योग प्राचीन काल से ही मानव जीवन को स्वस्थ एवं दीर्घायु रखने का सबसे उत्तम साधन है।आज के इस कोरोनावायरस महामारी से लड़ने के लिए भी योग सबसे उत्तम क्रिया है।हमें अपने जीवन में योग का महत्व देते हुए नियमित योग करना चाहिए।इस कार्यक्रम में उनके साथ श्रीमती पूनम बोरा,अल्का नज्जोन,ऋतु पंत,गीता तिवारी,रजनी तिवारी,गीता जोशी, ज्योति बिष्ट,योग प्रशिक्षक हर्ष टम्टा, नीरज सिंह बिष्ट आदि ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक नीरज बिष्ट ने किया।
