अल्मोड़ा-जनपद में चल रहे ड्रग्स जागरूकता अभियान के अन्तर्गत उत्तराखण्ड पुलिस वाइव्स वेलफेयर उत्तराखण्ड की अध्यक्ष डाॅ० अलकनन्दा अशोक के निर्देशन में श्रीमती हेमा बिष्ट जिलाध्यक्ष उपवा द्वारा पुलिस परिवार के छात्र-छात्राओं/परिवार के सदस्यों एवं बच्चों के मध्य ड्रग्स जागरूकता ऑनलाईन पेन्टिंग/कविता/स्लोगन/नाटक आदि बनवाकर समाज को नशे से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया।हमारे समाज के कल के भविष्य बच्चों द्वारा खूब बढ़-चढ़ कर विभिन्न माध्यमों से नशे से दूर रह कर पूरे भारत को नशामुक्त करने का संदेश दिया गया।पुलिस परिवार ने अपनी कला से समाज को नशा मुक्त रखने एवं अपने आस-पास हो रहे नशे से सचेत रहने हेतु बहुत शानदार चित्रकारी की गयी।आओ मिलकर हम एक-दूसरे को नशे से दूर रहने हेतु जागरूक करें।