अल्मोड़ा-जनपद में दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से चलाए गए इवनिंग स्टॉर्म अभियान के अंतर्गत इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत मय हमराह का० सुनील कुमार,का० रवि शंकर द्वारा कसार देवी के पास चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK01TA2893 स्कॉर्पियो के वाहन चालक दिनेश कुमार पुत्र भुवन राम निवासी ग्राम नाकोट हवालबाग जनपद अल्मोड़ा तथा लोधिया बैरियर के पास चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK04AF7369 ऑल्टो कार के चालक राजेंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह जीना निवासी मौना जिला नैनीताल को शराब के नशे में वाहन चलाते पाया।दोनो वाहन चालकों को शराब के नशे मे वाहन चलाने पर धारा 185/202/207 मोटर वाहन अधिनयम के अंतर्गत गिरफ्तार कर वाहनों को मौके पर सीज किया गया।दोनो वाहनों में सवार कुल 7 यात्रियों को सुरक्षा के दृष्टिगत दूसरे वाहनों मे उनके गन्तव्य तक भिजवाया गया।
