अल्मोड़ा-युवाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे के मकड़जाल से बचाने हेतु नशे के तस्करों पर सर्तक दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु प्रदीप राय एस०एस०पी०अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को सख्त निर्देश दिये गये है। जिसके अनुपालन में युवाओं की रगों में जहर घोलने वाले सौदागरों को अल्मोड़ा पुलिस लगातार गिरफ्तार कर रही है।दिनांक 13.07.2022 को एस०ओ०जी० अल्मोड़ा एवं कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एसओजी की सूचना पर बल्टोडी बैण्ड एनटीडी अल्मोड़ा के पास चैकिंग के दौरान 1 व्यक्ति जो एनटीडी की ओर से आता दिखाई दिया,संदिग्ध प्रतीत हो रहा था,चैकिंग देखकर मुड़कर भागने लगा तो शक होने पर पुलिस टीम द्वारा पीछाकर पकड़ा गया,तलाशी लेने पर आरोपी व्यक्ति के कब्जे से 9.97 ग्राम स्मैक कीमत लगभग 99,700 रुपए की व 1 इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद करते हुए गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में धारा 8/21 एन०डी०पी०एस० एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।उक्त सम्बन्ध में एस०ओ०जी० प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि आरोपी यह स्मैक रुद्रपुर से खरीदकर ला रहा था,जिसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर युवाओं में बेचता है।इसका खास फोकस युवाओं पर ही था।इसका मकसद नशे का सामान स्मैक बेचकर युवाओं को नशे का आदी बनाना था,पकड़ा गया।एस०एस०पी० अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को 2,500 रुपए नगद इनाम से पुरस्कृत किया है।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लोकेश मेहता उम्र 29 वर्ष पुत्र हरीश सिंह मेहता निवासी एनटीडी थाना व जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई है।पुलिस टीम में उ०नि०बिशन लाल चौकी प्रभारी एन०टी०डी०,एस०ओ०जी०कानि० राकेश भट्ट,एस०ओ०जी०कानि० पवन थ्वाल,एस०ओ०जी० कानि० विरेन्द्र सिंह शामिल थे।
