हल्द्वानी-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा आम जनता के मोबाइल फोन गुम होने की लिखित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये, त्वरित कार्यवाही कर मोबाईल फोनों को रिकवर करने हेतु मोबाइल एप्प को आदेशित किया गया।आदेशानुसार डॉ0 जगदीश चन्द्र पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल व हरबंश अपर पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के निर्देशन एवं नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी ऑप्स हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी साईबर सैल निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह अक्टूबर 2022 से अब तक आई ई एम आई नम्बरों को सर्विलांस में लगाये जाने के उपरान्त विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश,हरियाणा, पंजाब,बिहार,दिल्ली,जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र व उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से कुल 370 विभिन्न कम्पनियों के मोबाइल फोन,मोबाइल एप्प टीम द्वारा बरामद किये गये।आज दिनॉक 19.12.2022 को बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी के सभागार में एस एस पी नैनीताल द्वारा बरामद मोबाइल शिकायतकर्ताओं को सुपुर्द कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरी गयी।अपने अपने खोये मोबाईल पाकर नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त कर खुशी से गया।माह अक्टूबर 2022 से अब तक कुल बरामदगी 370 मोबाईल की की गरी जिनकी अनुमानित कीमत 52,62000 रूपये है।वर्ष 2022 में अब तक कुल बरामद 1468 मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत 2,0558000 रूपये है।पुलिस टीम में
संजय कुमार,का0 किशन सिंह कुॅवर,का0 नरेश मेहरा,का0 बलवन्त सिंह बिष्ट,म0आ0 पिंकी जोशी शामिल रहे।एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹5000/ नगद पुरस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।माह अक्टूबर 2022 से अब तक रिकवर मोबाईलों के विवरण में सैमसंग के 34 फोन कीमत 680000 रू0,रियलमी के 56 फोन कीमत 784000 रू0,रेडमी के 47 फोन कीमत 658000 रू0,ओप्पो के 66 फोन कीमत 990000 रू0,वीवो के 67 फोन कीमत 1005000 रू0,नोकिया के 5 फोन कीमत 50000 रू0,एमआई के 10 फोन कीमत 100000 रू0,टैक्नो के 14 फोन कीमत 140000 रू0,इन्फिनिक्स के 8 फोन कीमत 80000 रू0,नारजो के 12 फोन कीमत 120000 रू0,वन प्लस के 6 फोन कीमत 150000 रू0,पोको के 5 फोन 90000 रू,आईक्यू के 3 फोन 51000 रू0,मोटोरोला के 3 फोन 30000 रू0,लैनेवो टैबलेट 1 कीमत 12000 रू0,इन का 1 फोन कीमत 12000 रू0,लावा का 1 फोन कीमत 6000 रू0,आईटल के 3 फोन कीमत 24000 रू0,ऑनर के 2 फोन कीमत 20000 रू0 सहित अन्य 26 फोन कीमत 260000 रू0 बरामद किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *