रानीखेत-आज नैनीताल बैंक द्वारा रानीखेत छावनी परिषद स्थित पार्क के नवीनीकरण कार्य के उपरांत उसका विधिवत उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर बैंक के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार लाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा पार्क का उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर प्रबंध निदेशक सुशील कुमार लाल ने अपने संबोधन में कहा कि नैनीताल बैंक सदैव सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और इस प्रकार के कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ करता है।इस अवसर पर बैंक की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल प्रधान,उप क्षेत्रीय प्रबंधक दिगंबर सिंह कथैत एवं शाखा प्रबंधक चेतन तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।वहीं छावनी परिषद की ओर से मुख्य लेखा अधिकारी देवेंद्र सिंह राणा एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों द्वारा इस पहल की सराहना करते हुए नैनीताल बैंक के इस योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *