अल्मोड़ा-जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के तत्वावधान में आयोजित एवं नैनीताल बैंक द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय अल्मोड़ा बैडमिंटन कप का सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करना रहा।समापन समारोह के मुख्य अतिथि नैनीताल बैंक के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार लाल रहे जिन्होंने विभिन्न आयु वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।प्रतियोगिता में अंडर-13 से लेकर वरिष्ठ वर्ग तक लगभग 140 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।इस अवसर पर सुशील कुमार लाल ने कहा कि नैनीताल बैंक सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहा है। बैंक युवाओं की प्रतिभा को निखारने,खेलों को प्रोत्साहन देने तथा समाज के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को सहयोग प्रदान करता रहेगा।कार्यक्रम में जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा की ओर से बी एस मनकोटी सचिव उत्तराँचल बैडमिंटन एसोसिएशन,रामअवतार अग्रवाल कोषाध्यक्ष उत्तराँचल बैडमिंटन एसोसिएशन,अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक,सचिव डॉ संतोष बिष्ट,उपाध्यक्ष राकेश जयरावल, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल मेहता,उपसचिव संजय बजाज, कोषाध्यक्ष नन्दन सिंह रावत, सलाहकार डॉ एस एस फल्याल तथा मीडिया प्रभारी डी के जोशी उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त नैनीताल बैंक के अधिकारीगण भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।


